पीएफ अकाउंट वालों को सरकार का तोहफा, घर खरीदना होगा आसान

पीएफ अकाउंट वालों को सरकार का तोहफा, घर खरीदना होगा आसान


पीएफ अकाउंट वालों को सरकार का तोहफा, घर खरीदना होगा आसान

 नई दिल्ली।
 देश में सस्ते घरों की कमी दूर करने के लिए मोदी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने चार करोड़ सदस्यों के लिए अगले महीने यानी मार्च से एक आवास योजना लॉन्च करने जा रही है। इस योजना के तहत घर खरीदने के लिए ईपीएफओ अंशधारकों को पीएफ अकाउंट से डाउन पैमेंट व ईएमआई चुकाने की सुविधा मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ अकाउंट है तो आइए जानते हैं कि किस तरह आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं-

15 से 20 हजार हो सकती है सीमा
ईपीएफओ हाउसिंग स्कीम लेने के लिए 15 से 20 हजार आय वर्ग की सीमा तय की जा सकती है। इस स्कीम के तहत वैसे अंशधारकों को लाभ दिया जाएगा, जिनकी मासिक आय 20 हजार तक है। गौरतलब है कि करीब 6 करोड़ अंशधारकों में 70 फीसदी अंशधारकों की मासिक आय 15,000 रुपए से कम है। ईपीएफ अंशधारकों को घर खरीदने के लिए त्रिपक्षीय समझौता करेगा। 

यह समझौता पीएफ अंशधारक, बैंक/हाउसिंग एजेंसी और ईपीएफओ के बीच होगा। ऐसा कर ईपीएफओ फंड से लेकर घर बनाने की जरूरत समय रहते पूरा करना चाहता है। करीब 4 करोड़ घर बनाने के लिए ईपीएफओ डीडीए, पीयूडीए, हुड्डा जैसी अथॉरिटी के साथ प्राइवेट डवलपर्स के साथ करार करेगा। 

इस तरह लें स्कीम का फायदा 
अगर आप ईपीएफओ के अंशधारक हैं और आपका खाता चालू है तो आप इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं। आपको कम से कम 20 लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनानी होगी। इसके बाद ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बैंक और बिल्डर से टाइअप करेगी। फिर डवलपर्स उस हाउसिंग सोसायटी की जरूरत को देखते हुए प्रोजेक्ट डवलप करेगा और सदस्यों को आवंटित करेगा। 

ईपीएफओ की क्या होगी भूमिका 
ईपीएफओ अपनी हाउसिंग स्कीम के तहत सदस्यों को घर खरीदने में मदद करेगा। इस स्कीम का फायदा उठाकर संगठन के सदस्य अपने सर्विस पीरिएड में घर खरीद सकेंगे। इसके तहत ईपीएफओ अपने मेंबर्स को बैंक से लोन दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए ईपीएफओ अपने मेंबर्स के लिए एक सर्टिफिकेट जारी करेगा। इससे बैंक यह जान सकेगा कि मेंबर्स की कर्ज चुकाने की क्षमता कितनी है। इससे बैंक के लिए मेंबर्स को कर्ज देना आसान होगा।

सस्ते घर का सपना होगा पूरा 
पीएफ सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम के तहत सरकार कम आय वर्ग के लोगों को सस्ता मकान दिलाने में मदद करेगी। इसके लिए सरकार पहले ही अफोर्डेबल हाउसिंग को इंफ्रा स्टेटस दे चुकी है। अब ईपीएफ मेंमर्स एक हाउसिंग सोसायटी बनाएंगे और फिर डवपर्स उनके लिए सस्ते घरों का निर्माण करेगा। ईपीएफओ डवलपर्स और मेंबर्स के बीच सेतु का काम करेगा। इससे फर्जीवाड़ा रोकने में भी मदद मिलेगी। 

कम आय वर्ग को अधिक फायदा  
ईपीएफओ की इस स्कीम का फायदा कम आय वर्ग को होगा, जो प्राइवेट सेक्टर में किसी कंपनी में काम करते हैं और उनका पीएफ अकाउंट है। वे इतनी बचत नहीं कर पाते हैं कि घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट और ईएमआई की व्यवस्था कर पाएं। ईपीएफओ की इस पहल से वे अपने पीएफ अकाउंट से घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट और लोन की ईएमआई की व्यवस्था कर पाएंगे। ईपीएफओ का गारंटर बनने से बैंक उनको आसानी से लोन देंगे, जिससे घर की कमी दूर करनेे में मदद मिलेगी। 

हाउसिंग फॉर ऑल का असर
ईपीएफओ की यह स्कीम दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक हाउसिंग फॉर ऑल की घोषणा का नतीजा है, जिसमें उन्होंने देश के सभी लोगों को उपयुक्त मकान उपलब्ध कराने का वादा किया है।
Previous
Next Post »