एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने की इंगेजमेंट, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
मुंबई: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात हाल के दिनों में अपने तलवों पर ‘स्वास्तिक’ का टैटू बनवाने की वजह से सुर्खियों में थीं. मॉडल से नन बनी सोफिया अब एक और वजह से खबरों में हैं. जी हां! सोफिया ने ऑफिशियली ये अनाउंस कर दिया है कि उन्होंने सगाई कर ली हैं.
सोफिया ने इंस्टाग्राम पर अपने इंगेजमेंट का खुलासा किया है लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में कुछ नहीं बताया. वो इंस्टाग्राम पर बस इतना जाहिर कीं कि उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते की डेटिंग करने के बाद अपने पार्टनर के साथ इंगेजमेंट कर ली है.
सोफिया ने अपने इंगेजमेंट की रिंग को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
एक और तस्वीर में सोफिया अपने पार्टनर के हाथों को थामे डिनर की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में सोफिया की उंगलियों में इंगेजमेंट वाली वो रिंग भी दिखाई दे रही है.
हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर सोफिया की तरफ से पोस्ट की गई तस्वीरों की वजह उन्हें कानूनी शिकंजे का सामना करना पड़ा. अपने तलवों पर ‘स्वास्तिक’ की तस्वीरों को बनाने की सोफिया के ऊपर पुलिस केस भी दर्ज किया गया था.
मगर अब ऐसा लग रहा है कि मॉडल से नन बनी सोफिया हयात के ‘पुराने दिन’ लौट आएं हैं!
ConversionConversion EmoticonEmoticon