आधार कार्ड के बिना नहीं भर पाएंगे नेट और सीटेट फार्म, सीबीएसई ने किया जरूरी

आधार कार्ड के बिना नहीं भर पाएंगे नेट और सीटेट फार्म, सीबीएसई ने किया जरूरी


आधार कार्ड के बिना नहीं भर पाएंगे नेट और सीटेट फार्म, सीबीएसई ने किया जरूरी


सीबीएसी नेट/ जेआरएफ और सीटेट में भी ऑनलाइन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को आधार कार्ड के नंबर डालना जरूरी करेगा। जेईई मेंस और नीट के बाद बोर्ड अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में इसे लागू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है।
सीबीएसई ने आधार कार्ड को जेईई मेंस और नीट-2017 को के फार्म के साथ जोड़ा है। जेईई मेंस के फार्म भरे जा चुके हैं। 
नेशनल एलिजिबिलिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) के आवेदन भरना जारी है। इसमें भी विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड को जरूरी किया गया है। अब बोर्ड नेट / जेआरएफ और सीटेट में इसकी शुरुआत करेगा।
यूं भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म
अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर आधार कार्ड में अंकित नाम, जन्म तिथि व अन्य जानकारी डालनी होगी। बोर्ड आधार कार्ड और ऑनलाइन फार्म में दिए विवरण का मिलान करेगा। दोनों सूचनाओं में गड़बड़ी अथवा अन्तर पाए जाने पर अभ्यर्थी नेट / जेआरएफ और सीटेट के फार्म नहीं भर सकेंगे।
सीबीएसई को यह होगा फायदा
-फर्जी विद्यार्थी नहीं भर पाएंगे परीक्षा फार्म
-सूचनाओं के मिलान करने में आसानी
-आधार कार्ड के आधार पर रहेगा बोर्ड के पास डाटा बेस
-आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल और अन्य संस्थाओं को जानकारी देना आसान
क्या है आधार कार्ड
-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी 12 अंकों का कार्ड
-तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान हुई आधार कार्ड की शुरुआत
-कार्ड में होती है व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी
-बैंक, गैस सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं से है जुड़ाव



Previous
Next Post »