महाराष्ट्र: फिरौती के लिए नाबालिगों को अगवा कर हत्या की, आरोपियों ने कबूला जुर्म

महाराष्ट्र: फिरौती के लिए नाबालिगों को अगवा कर हत्या की, आरोपियों ने कबूला जुर्म


Image result for crime


मुंबई: महाराष्ट्र में दो अलग-अलग घटनाओं में अपहरण के बाद दो नाबालिगों की कथित तौर पर मौत हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में औरंगाबाद जिला में वर्धन घोडे (10) को कल रात तिलकनगर इलाके के उसके बंगला से दो व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया.
अपहरणकर्ताओं ने पैसे के लिए भेजी चिठ्ठी 
नाबालिग की मां और और अन्य परिजनों ने पुलिस में लापता होने का मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंतिम बार वर्धन के साथ दिखे तीन युवकों से पूछताछ की. अधिकारी ने बताया कि वर्धन की मां को अज्ञात अपहरणकर्ताओं की तरफ से चिट्ठी मिली. जिसमें वे लोग उसे छोड़ने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे.
आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभिलाष और उसके दोस्त श्याम मागरे ने जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि  कि फिरौती के लिए उसने उस लड़के का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दिया.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस अपराध की जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन करने का निर्देश दिया है. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में अहमदनगर जिले के श्रीगोंडा में 26 फरवरी को 17 साल अक्षय पानवकर की पांच व्यक्तियों ने 20 लाख की फिरौती के लिए हत्या कर दी. श्रीगोंडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक साहेबराव कदनूर ने बताया, ‘‘हमने अमोल पोकारे, वैभव ओले, अजय मंधारे और दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं.’’



Previous
Next Post »