बिग बॉस-10 कंटेस्टेंट लोपामुद्रा ने कहा, 'घर में मेरे साथ भेदभाव किया गया था
मुंबई: बिग बॉस-10 का हिस्सा बनने के बाद मॉडल लोपामुद्रा राउत की शोहरत में चार चांद लग गए. बिग बॉस के फिनाले में लोपामुद्रा सेकेंड रनरअप रहीं. मगर अब मॉडल ने बिग बॉस के घर में अपने कड़वे एक्सपीरियंस को लोगों के सामने जाहिर किया है. एक मशहूर अखबार को दिए इंटरव्यू में लोपामु्द्रा ने बताया कि ‘बिग बॉस’ के शो में उनके साथ भेदभाव का रुख अख्तियार किया गया था.

अखबार को बताते हुए लोपामुद्रा ने कहा, “जब मैं बिग बॉस के घर में थी तब मैं अपने सेल फोन या इंटरनेट जैसी चीजों को बिलकुल भी मिस नहीं कर रही थी. जिस चीज की मुझे सबसे ज्यादा याद आ रही थी वो थी मेरे मां की हाथ के बनाए कढ़ी–चावल और मेरे घर का आराम.”
उन्होंने आगे टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “बहुत सारे लोग मुझे बिग बॉस के घर में नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं विश्वास के साथ खड़ी रही और उनके साथ लड़ी. कुछ कंटेस्टेंट्स ने मुझे कम करके आंका, क्योंकि वो विश्वास नहीं कर सकते थे कि एक छोटे शहर की लड़की इतनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है. मुझे घर में भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि मैं नागपुर से हूं और वे मेरे खिलाफ गिरोह बनाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन सलमान खान के प्यार और उनका समर्थन बहुत ही उत्साहवर्धक था जिसे मैं हमेशा याद रखेंगी.”
लोपामुद्रा अब उनके होमटाउन में हैं जहां वह अपने माता-पिता का प्यार और घर का खाना वापस से उन्हें खुशी दे रहा है.
ConversionConversion EmoticonEmoticon